Shootout in Kolkata – बाघाजतीन के पूर्व फूलबागान में चली गोली, एक की मौत, 4 गिरफ्तार

कोलकाता

Shootout in Kolkata – शहर में देर रात गोली चलने की घटना घटी जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना बाघाजतीन के पूर्व फूलबागान में हुई।

Shootout in Kolkata

मृतक की पहचान राहुल दे (36) के रूप में हुई है। जीत मुखर्जी नाम का एक अन्य युवक घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात को जीत मुखर्जी के घर पर एक पार्टी चल रही थी। इस कार्यक्रम में बुलाए गए मेहमानों में राहुल दे भी शामिल था।

रात में कुछ लोग फ्लैट की छत पर इकट्ठा हो गए। रात करीब 1 बजे पड़ोसियों ने अचानक गोलियों की आवाज़ सुनी।

गोलियों की आवाज़ सुनते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। छत पर मौजूद अन्य लोग वहां से भाग निकले। उनमें से किसी एक ने राहुल के परिवार को इस बारे में सूचना दी।

खबर मिलते ही, राहुल के भाई और माँ तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने राहुल दे को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। पास ही, जीत मुखर्जी भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में था।

अस्पताल ले जाने पर राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। एक और व्यक्ति गंभीर अवस्था मे घायल हुआ है।

घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगो के नाम – दीप रॉय, विधान बंदोपाध्याय, राजा बनिक और जयंत घोष।

इस बीच, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। गोली किसने चलाई और इस हमले के पीछे का असली मकसद क्या था यह सब जानने की कोशिश कर रही है।

Share from here