श्रीकृष्ण योग ट्रस्ट ने किया अन्नक्षेत्र महोत्सव का आयोजन

सामाजिक

योग के क्षेत्र में प्रदेश की अग्रणी संस्था श्रीकृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा रविवार को मासिक अन्नक्षेत्र महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

महोत्सव का शुभारंभ स्थानीय सत्संग भवन में स्थित मन्दिर में भगवान को विधिवत भोग लगाकर किया गया। योगाचार्य राजेश व्यास ने बताया कि ट्रस्ट मानव सेवा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है।

ट्रस्ट योग की भांति अन्न सेवा के लिए भी नित नए प्रारूप के साथ प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने आयोजित होने वाले मासिक अन्नक्षेत्र महोत्सव का यह चतुर्दश आयोजन था जिसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक रही।

योगाचार्य राजेश ने बताया कि सत्संग भवन में आयोजित चतुर्दश अन्नक्षेत्र महोत्सव चार घण्टे चला। इस दौरान विभिन्न वर्ग के चार हजार से अधिक लोगों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सुशील कुमार पुरोहित, राजेन्द्र बुधिया, अनिल बगड़िया, अरविंद सिंघी, नरपत धारीवाल, हीरालाल किराडू सहित समाज के अन्य कई विशिष्ट जनों ने विशेष रूप से उपस्थित हो कर सेवा कार्य किया।

महोत्सव को सफल बनाने में ओंकारनाथ पांडेय, राजकुमार सरावगी, अजय कुमार सिंह के अलावा सरोज शर्मा, श्रुति व्यास, पिंकी साव सहित ट्रस्ट परिवार के अन्य सदस्यों ने पूर्ण सहयोग देते हुए सक्रिय भूमिका निभाई।

Share from here