श्री रामदेव बाल प्रचार सेवा समिति द्वारा दशमी महोत्सव का आयोजन

सामाजिक

श्री रामदेव बाल प्रचार सेवा समिति कोलकाता के तत्वाधान में शिव ठाकुर लेन स्थित नवनिर्मित श्री रामदेवजी मंदिर में दशमी महोत्सव मनाया जाएगा। मन्दिर की ओर से बताया गया कि बाबा रामदेव जी महाराज का भव्य भादवा महोत्सव दिनांक 4 सितंबर से 6 सितंबर 2022 तक मनाया जायेगा।

बाबा की विराट ध्वजा यात्रा 04 सितंबर, 2022 प्रातः 08.30 बजे श्री रामदेव प्राचीन मंदिर, मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी से निकलकर पोस्ता के बड़ा गणेश मंदिर होते हुए मलापाड़ा, कलाकार स्ट्रीट से श्री रामदेव जी मंदिर शिव ठाकुर धाम मंदिर में पहुंचेगी।

04 सितंबर, 2022 सांय 4 बजे से बाबा का कीर्तन किया जायेगा। 05 सितंबर प्रातः 9 बजे बाबा के चरणों का अभिषेक होगा। पं. सूरज व्यास रात्रि 10 बजे से बाबा रामदेव जी महाराज की जीवन कथा कहेंगे तथा 06 सितंबर को प्रातः 6 बजे बाबा की भव्य आरती के साथ महोत्सव का समापन होगा।

आयोजन को सफल बनाने में पं. बसंत व्यास,
सूरज व्यास, राम किशोर पटवारी, आशीष जोधानी, राज कुमार जाजू, मयंक धूत, रमेश व्यास, बरुण दम्माणी, संजय अग्रवाल, प्रिया दम्माणी, शरद सराफ, अभिषेक तिवारी, विक्की भदानी, राजीव सेवग, मोहित व्यास, रोहित व्यास, देवेश तिवारी, अनुश्री व्यास, तनुश्री व्यास, आरुष जोधानी, रितिक आचार्य, मनमोहन पुरोहित आदि सक्रिय है।

Share from here