कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मांड्या में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल हुईं और राहुल गांधी तथा अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ पदयात्रा की।
सोनिया ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है।
यात्रा के दौरान सोनिया गांधी के जूते लूज होने पर राहुल गांधी उन्हें बांधते नजर आए। इसका फोटो व वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।