केंद्र की परियोजनाओं के नाम बदलने को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने लिखी केंद्रीय मंत्रियों को चिट्ठी

कोलकाता

केंद्रीय परियोजना का नाम बदलने को लेकर घमासान जारी है। इस बार राज्य में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हरदीप सिंह पूरी, गिरिराज सिंह और धर्मेंद्र प्रधान को चिट्ठी लिखी है। 

शुभेंदु अधिकारी ने केंद्र की परियोजनाओं के नाम बदलने को लेकर लिखी चिट्ठी में लिखा कि केंद्र सरकार की परियोजना को बंगाली स्टिकर के साथ चलाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बंगाल के लोगों को केंद्रीय परियोजना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Share from here