शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari on TMC) ने आज दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने तृणमूल पर हमला बोलते हुए तृणमूल को गुंडों की पार्टी कहा।
परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण तृणमूल का एजेंडा – Suvendu Adhikari on TMC
उन्होंने कहा कि यह पार्टी जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा है उनका तीन एजेंडा है एक परिवारवाद, दूसरा भ्रष्टाचार और तीसरा तुष्टिकरण।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पूरे देश में किसानों के लिए और खास करके जमीन से जुड़े गरीब जनता के लिए लो इनकम ग्रुप के लिए कुछ स्कीम चालू है वो बंगाल में नहीं है।
स्वास्थ्य साथी स्किम है जो बंगाल के बाहर नहीं चलती – Suvendu Adhikari on TMC
पीएम क्रॉप इंश्योरेंस स्कीम यानी प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना को ममता सरकार ने बंद कर दिया। आयुष्मान भारत जी हेल्थ रिलेटेड स्कीम है वो पश्चिम बंगाल में नहीं है। बंगाल में राज्य सरकार की स्वास्थ्य साथी स्किम है जो बंगाल के बाहर नहीं चलती है।
शुभेंदु ने कहा कि साउथ के वेल्लोर से लेकर मुंबई के प्रमुख अस्पताल तक बंगाल के लोग इलाज के लिए जाते है पर उन्हें आयुष्मान योजना का लाभ नही मिलता।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ये पार्टी हर मुद्दे में में राजनीतिकरण करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आधार लिंक से पहले 3 करोड़ 88 लाख 86 हजार 457 जॉब कार्ड होल्डर थे जो आधार लिंक के बाद 2 करोड़ 56 लाख 13 हजार 432 हो गए।
MGNREGA में हुआ हजारों करोड़ का घोटाला – suvendu adhikari
उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 32 लाख नाम डिलीट हो गए जिनमें से 23 लाख सही ग्राउंड पर डिलीट हुए जबकि 1 करोड़ का कारण डुप्लीकेट, फेक या गलत थे। उन्होंने कहा कि इन 1 करोड़ लोगों के नाम पर हजारों करोड़ का घोटाला हुआ।
MGNREGA में करेंगे सीबीआई जांच की मांग – demands CBI probe in MGNREGA
उन्होंने कहा कि ये पैसे तृणमूल के मालिक के घर पहुँचे वहां से भतीजे ने विदेश भेज दिए। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आज वे राज्य मंत्री से मिलेंगे और मामले में सीबीआई जांच की मांग (demands CBI probe in MGNREGA) करेंगे।