breaking news

T20 World Cup Final IND vs SA – भारत के सामने फाइनल में साउथ अफ्रीका की चुनौती

खेल

T20 World Cup Final IND vs SA – टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है।

T20 world cup final ind vs sa

भारतीय समयनुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 11 सालों का सूखा खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है। अफ्रीका की टीम एक भी आईसीसी ट्राफी नही जीती है।

आंकड़े की बात करें तो साउथ अफ्रीक के खिलाफ टी20 मैचों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें टी20 फॉर्मेट में 26 बार आमने-सामने हुई है।

जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को 14 बार हराया है, जबकि 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर 2 बार आमने-सामने हुई है।

दोनों बार साउथ अफ्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इन आंकड़ों में टी20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का दबदबा रहा है।

Share