breaking news

Tangra – टेंगरा में एक ही परिवार के 3 लोगों का मिला शव, सुबह हुई सड़क दुर्घटना से है कनेक्शन

कोलकाता

Tangra – टेंगरा के एक मकान से एक ही परिवार के 3 लोगों का शव बरामद किया गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Tangra

हत्या कैसे हुई जैसे कई सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहाँ फोरेंसिक विशेषज्ञ भी मौजूद हैं।

घटना का संबंध है आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना से। आज सुबह बाईपास के पास एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायलों ने बयान दिया कि उन्होंने खुद ही आत्महत्या के लिए गाड़ी को पिलर से टक्कर मार दी थी। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके टेंगरा स्थित घर मे 3 लोगों ने भी आत्महत्या की है और शव पड़े हैं।

खबर पाकर जब पुलिस Tangra स्थित घर पहुँची तो 3 लोगों का शव पाया। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल है।

पुलिस ने तीन शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। माना जा रहा है कि आर्थिक नुकसान के कारण ऐसा कदम उठाया गया है।

पुलिस ने घटना के पीछे छिपे कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इस बीच सवाल यह उठ रहे है कि अगर सभी ने आत्महत्या की तो दुर्घटना करने वाले दोनों भाइयों ने भी उस घर मे आत्म हत्या क्यो नही की। क्यों उन्होंने सड़क दुर्घटना का रास्ता चुना।

इसके अलावा सवाल यह भी उठ रहे है कि अगर घर की महिलाओं ने आत्महत्या की तो खून के धब्बे नीचे के तल्ले के कैसे मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share from here