sunlight news

ताप्ती गंगा एक्सप्रेस हादसे की शिकार, 13 डिब्बे पटरी से उतरे

बिहार

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- औङीहार रेल खंड पर गौतम स्थान स्टेशन के यार्ड में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को 9:45 बजे हादसे की शिकार हो गई।

इस घटना के बाद यात्रियों में भगदङ मच गयी । इस घटना में दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है । बताया जा रहा है कि ट्रेन गौतम स्थान स्टेशन के रेलवे लाइन संख्या दो से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से उसके 13 डिब्बे पटरी से उतर गए ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले गार्ड का डिब्बा पटरी से उतरा और उसके बाद एक-एक कर 13 डिब्बे पटरी से उतरे। घटना उस समय हुई जब ट्रेन पूरी गति में थी। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन मास्टर के द्वारा रेलवे कंट्रोल को तत्काल इसकी सूचना दी गयी।

रेलवे कंट्रोल के निर्देश पर छपरा जंक्शन से दुर्घटना सहायता यान को रवाना कर दिया गया है। इस घटना की जांच का आदेश भी डीआरएम ने दिया है। हालांकि इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को भी रेलवे द्वारा दे दी गई है। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है । रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि की है ।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *