सोमवार को फिर कोलकाता में होगी बारिश, चलेगी आंधी

कोलकाता

कोलकाता। अभी हाल ही में गत रविवार से गुरुवार तक कोलकाता समेत राज्य भर में भारी बारिश हुई है। इसके साथ ही बज्रपात और तेज आंधी भी चली थी जिसकी वजह से नौ लोगों की मौत पूरे राज्य में हुई है।

अब एक बार फिर इसी तरह की परिस्थिति बनने जा रही है। शनिवार को अलीपुर स्थित मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय उप निदेशक संजीव बनर्जी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव की वजह से चक्रवात की स्थिति बन गई है। इसके कारण सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार से ही कोलकाता समेत गंगा नदी से सटे सभी क्षेत्रों में बारिश की आशंका है। इसके साथ ही करीब 45 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। बज्रपात भी हो सकती है।

यानी एक बार फिर जानमाल के नुकसान की आशंका बन गई है।
उल्लेखनीय है कि रविवार बाद से पूरे राज्य में हुई भारी बारिश का आलम ऐसा था कि कुछ दिन 100 मिलीमीटर से भी अधिक की बारिश हुई है। इसकी वजह से कोलकाता समेत राज्य भर में तापमान में भारी गिरावट हुई है। प्रत्येक क्षेत्र में कमोबेश पांच डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिसकी वजह से राज्य भर में ठंड लग रही है। एक बार फिर अगर सोमवार से बारिश होती है तो निश्चित तौर पर राज्य का मौसम बिगड़ेगा।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *