शुभेन्दु अधिकारी ने तृणमूल विधायक पद से दिया इस्तीफा

बंगाल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 में होने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल दिखाई दे रहा है। इस बीच प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तगड़ा झटका लगा है। TMC के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

 

बता दें कि अधिकारी पिछले कुछ समय से ममता सरकार से खफा चल रहे हैं। वो परिवहन मंत्री के पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। अब उन्होंने विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है। उनके एक्शन और केंद्र सरकार द्वारा उनको मिल रहे समर्थन से ऐसा लगने लगा है कि शुभेंदु भाजपा का दामन जल्द ही पकड़ेंगे। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान शुभेंदु अधिकारी BJP ज्वाइन कर सकते हैं। अमित शाह 19 दिसंबर को दो दिवसीय दोरे पर बंगाल जा रहे हैं।

Share from here