cm Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल – चुनाव से पहले तृणमूल का नया नारा – “बांग्ला निजेर मेयकेइ चाय”

बंगाल

पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस एकतरफ जहां भाजपा नेताओं को लगातार बाहरी करार दे रही है तो वहीं दूसरी ओर चुनाव से पहले तृणमूल ने नया नारा ढूंढा है जिसमे उन्होंने कहा है कि  “बांग्ला निजेर मेयकेइ चाय” मतलब “बंगाल अपनी बेटी को चाहता है”। पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर यह नया नारा जोर शोर से  चल रहा है। 

एक तरफ भाजपा पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित नहीं करने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है तो दूसरी तरफ  तृणमूल कांग्रेस  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चेहरा सामने रख कर चुनावी रणनीति बना रही है।  
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने इसके संकेत भी दिए थे और कहा था कि बंगाल के लोग यह समझ लें कि हर एक सीट से मैं खुद लड़ रही हूं। उसी के मुताबिक  तृणमूल कांग्रेस ने नया नारा दिया है कि बंगाल अपनी बेटी को चाहता है।
 इस नारे के जरिए तृणमूल  राज्य  में इस तरह का मनोभाव बनाना चाहती है कि बंगाल की बेटी ममता ही इस बार भी मुख्यमंत्री बनें। 
उल्लेखनीय है कि चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ने बंगाली सेंटीमेंट को भुनाने की हर संभव कोशिश की है। इसलिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कहना पड़ा है कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो बंगाल का कोई धरतीपुत्र ही यहां मुख्यमंत्री बनेगा। 
दूसरी तरफ  ममता बनर्जी बार-बार यह कहती रही हैं कि दिल्ली और गुजरात के लोग बंगाल पर शासन करना चाहते हैं। अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए तृणमूल ने बंगाल के लोगों को लुभाने के लिए यह नया नारा लेकर आई है। 
Share from here