Todays news

Todays News – 18/02/2026 – आज की खबरें

News of the Day

Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 बुधवार | 18 फरवरी 2026

Todays News


कोलकाता/बंगाल

  • I-PAC ठिकानों पर ED जांच के दौरान सीएम ममता बनर्जी की दखल मामले में आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
  • चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान। 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होंगे। पश्चिम बंगाल की 5 सीटें शामिल।
  • कैनिंग में केमिकल भरे ड्रमों में विस्फोट, चार बच्चे झुलसे।
  • SIR बंद कर दो, सेंट्रल फोर्स तैनात हो या ना हो, ईडी सीबीआई दफ्तरों पर ताला लगा दो, राज्य पुलिस की तैनाती में ममता बनर्जी चुनाव कराए उसके बाद भी तृणमूल हारेगी – शमीक भट्टाचार्य।
  • अमित शाह आज मायापुर स्थित इस्कॉन पहुँचेंगे।
  • आज उच्च माध्यमिक परीक्षा का चौथा दिन।
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी में। पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल।

राष्ट्रीय

  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। X पर पीएम के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा – जय हो।
  • भारत समेत कई देशों में यूट्यूब डाउन।
  • दिल्ली निगम का बड़ा फैसला, सीएनजी और इलेक्ट्रिक दाह संस्कार पूरी तरह मुफ्त, 2 साल तक नहीं लगेगा चार्ज
  • राजस्थान के भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने माफी मांगी, डोटासरा से विधानसभा में आई थी हाथापाई की नौबत।

अंतरराष्ट्रीय

  • अमिरिका-ईरान न्यूक्लियर को लेकर बात जारी, बहुत डिटेल्स बाकी – बोले अमेरिकी अधिकारी।
  • 80 से अधिक UN देशों ने इजराइल के वेस्ट बैंक लैंड रजिस्ट्रेशन फैसले की की निंदा।

खेल

  • आज विश्वकप में भारत बनाम नीदरलैंड। पाकिस्तान बनाम नामीबिया और साउथ अफ्रीका बनाम UAE।

विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें – सनलाइट न्यूज

Share from here