abhishek banerjee

त्रिपुरा – अभिषेक बनर्जी की पदयात्रा को फिर नही मिली अनुमति, अभिषेक बनर्जी बोले – ये डर हमें अच्छा लगा

त्रिपुरा

अभिषेक बनर्जी की 15 सितंबर को होने वाली पदयात्रा की अनुमति नही मिलने पर 16 सितंबर को पदयात्रा निश्चित की गई थी। लेकिन अब 16 सितंबर को भी त्रिपुरा पुलिस ने अनुमति नही दी है।

 

विश्वकर्मा पूजा का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि पूरे राज्य में विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है जिसके लिए पूजा से पहले ही ट्रैफिक व्यवस्था कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वो तत्पर है। ऐसे में पदयात्रा के कारण असुविधा हो सकती है।। अभिषेक बनर्जी ने इस पर कहा कि बीजेपी हमें रोक नही पाएगी। उन्होंने कहा ये डर हमे अच्छा लगा।

 

Share