तुल्लापट्टी सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमिटी का खूंटी पूजन

कोलकाता

कोलकाता। तुल्लापट्टी सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा का खूंटी पूजन आज किया गया। कमिटी द्वारा आयोजित पूजा का यह 67वां वर्ष है। कुछ वर्षों से धर्म स्थलों की तर्ज पर पंडाल तैयार किये जा रहें हैं। इसे जारी रखते हुए इस वर्ष श्रीराम मंदिर की झांकी में माँ विराजमान होगी।

 

जोड़ासांको विधायक विवेक गुप्त की उपस्थिती में खूंटी पूजन कमिटी के चैयरमैन शिव कुमार केमरिवाल ने किया। पूजा के संयोजक पार्षद महेश शर्मा ने बताया कि वर्षो से धार्मिक जानकारी एवं दार्शनिक स्थल के महत्व को बताने के लिए पूजा कमेटी इस तरह की थीम तैयार करती हैं।

 

खूंटी पूजन के मौके पर समाजसेवी विकिराज सिकरिया, नरेंद्र रुइया, कैलाश गुप्ता, विनोद सराफ, भोला यादव, कालीनाथ सिंह, नागेश सिंह, उतम सोनकर, महेन्द्र शुशील कोठारी,आशोक ओझा,अयाज अहमद खान सहित कई गणमान्य  मौजूद थे। पूजन की सफलता के लिए कोषाध्यक्ष मनोज लोहारिवाला,त्रिलोक अग्रवाल,जय प्रकाश पाण्डेय ,रविन्द्र सिंह,अनुप सिंह, सुनिल दीक्षित, गौरव रेखी, अभिषेक असोपा,दिपक शर्मा, राजेश अग्रवाल,सहित सभी सक्रिय थे।

Share from here