हरिद्वार धर्म संसद में हेट स्पीच के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया है। धर्म संसद मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले इस मामले में जीतेंद्र त्यागी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।
हरिद्वार में पिछले दिनों हुई धर्म संसद में धर्मविशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसे लेकर काफी विवाद मचा हुआ है। हेट सपीच मामले में दर्ज प्राथमिकी में 10 से अधिक लोगों के नाम हैं। इसमें नरसिंहानंद, त्यागी और अन्नपूर्णा शामिल हैं।