70 किलो के 7500 वर्ग फुट के तिरंगे से लिपटा विक्टोरिया मेमोरियल

कोलकाता

देशभर में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी कड़ी में इस बार कोलकाता के ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल में 70 किलो वजन और 7500 वर्ग फुट के तिरंगा में लिपट गया है।

 

मेमोरियल के क्यूरेटर जयंत सेन गुप्ता ने बताया कि इस बार विक्टोरिया मेमोरियल में यादगार तरीके से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार 70 किलो वजन के राष्टीय ध्वज काे फहराया जायेगा। यह तिरंगा 7500 वर्ग फुट का होगा और इस मेमोरियल की प्राचीर पर फहराया जाएगा। इसके लिए मेमोरियल के साथ दो और संस्थानों ने सहयोग के लिए हाथ मिलाया है।

 

इस कार्य में भारत पर्यटन कोलकाता और हिमालय पर्वतारोहण संस्थानए दार्जिलिंग सहयोग कर रहे हैं। सेन ने बताया कि विक्टोरिया मेमोरियल की उत्तर की तरफ से छत पर तिरंगे को फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं साल शुरू होने के उपलक्ष्य में 750 पौधे भी लगाए जाएंगे।

 

सेन ने बताया कि इस तिरंगे को दार्जिलिंग स्थित हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट ने बनाया है। तिरंगे का वजन बहुत ज्यादा है और इसकी लंबाई चौड़ाई भी काफी अधिक होगी। इसलिए फहराते समय राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर पड़ने से रोकने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। फहरने के बाद ध्वज जमीन से कम से कम 20 फीट ऊंचा रहेगा। 

Share from here