vishnu hari dalmia

विहिप के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया नही रहे

दिल्ली

नई दिल्ली। राममंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का लंबी बीमारी के बाद बधुवार की सुबह अपने आवास पर निधन हो गया । विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विष्णु हरि डालमिया ने सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर दिल्ली के गोल्फ लिंक स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

डालमिया 91 वर्ष के थे और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते 13 जनवरी को उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था।
डालमिया का पार्थिव शरीर अपराह्न तीन बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार शाम साढ़े चार बजे निगम बोध घाट पर होगा।

जानकारी के मुताबिक, डालंमिया लंबे समय तक मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रबंध न्यासी भी रहे। गायों और दरिद्र नारायण की सेवा में जीवनपर्यंत उन्होंने सराहनीय योगदान दिया था।
उल्लेखनीय है कि राम जन्मभूमि आंदोलन में विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल एवं आचार्य गिरिराज किशोर के साथ डालमिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विष्णु हरि डालमिया का जन्म छह मई 1924 को हुआ था। वह 1979 में विहिप से जुड़े और फिर उपाध्यक्ष, कार्याध्यक्ष के बाद 2005 तक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। इतना ही नहीं, वे राम जन्मभूमि मार्गदर्शक मंडल के सदस्य भी थे।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *