कोहली-रोहित में अनबन की खबरों पर अनुराग ठाकुर का बयान- खेल से बड़ा कोई नहीं

खेल

टीम इंडिया के साउथ अफ्रीकी दौरे से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं, इस बीच अब खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का इस पूरे विवाद पर बयान सामने आया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल से बड़ा कोई नहीं है, खेल ही सर्वोत्तम है। किसी खिलाड़ी के बीच में क्या चल रहा है, मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूं। ये उनसे संबंधित एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है। यही सही होगा कि वो इसपर जानकारी दें। बता दें कि खुद अनुराग ठाकुर भी पूर्व में बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके हैं।

Share from here