रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले wagner group के चीफ Yevgeny Prigozhin की कल रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई।क्रैश में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह क्रैश मॉस्को के उत्तरी इलाके में बुधवार दोपहर हुआ।
wagner group के चीफ Yevgeny Prigozhin की प्लेन क्रैश में मौत
रूस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने सिर्फ इतना कहा कि येवगेनी का नाम पैसेंजर लिस्ट में शामिल था। यह एम्बरर एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। प्रिगोजिन के अलावा इस प्लेन में प्राइवेट आर्मी के को-फाउंडर और पूर्व रूसी स्पेशल फोर्स कमांडर दिमित्री उत्किन भी सवार थे। वहीं वैगनर के और भी अधिकारी विमान में मौजूद थे।