sunlight news

पश्चिम बंगाल – अगले सप्ताह हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा

बंगाल

पश्चिम बंगाल में अगले सप्ताह विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। राज्य में अप्रैल-मई के दौरान चुनाव कराए जा सकते हैं। बंगाल विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 30 मई 2021 को खत्म हो रहा है। चुनाव तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद ही चुनाव आयोग केंद्रीय बलों की 800 से ज्यादा कंपनियां चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर सकता है।

 

साल 2016 में भी चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कई इलाकों को अति संवेदनशील मानते हुए 725 से ज्यादा कंपनियां भेजी थी। इस बार संवेदनशील बूथों की संख्या पिछली बार से कहीं ज्यादा है, लिहाजा इस बार 800 से ज्यादा केंद्रीय बलों की कंपनियां पश्चिम बंगाल में तैनात की जा सकती हैं। 

Share from here