सनलाइट, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी तारीखों की घोषणा हो चुकी है राज्य में 8 चरणों मे चुनाव होंगे जिसमे 27 मार्च को पहले चरण का चुनाव होगा। इसपर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के अनुसार काम करने का आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के अनुसार तारीखों का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों एक चरण में बंगाल में चुनाव नही कराया गया। उन्होंने भाजपा पर पैसे की ताकत दिखाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूछा कि भाजपा 23 दिन में क्या खेल खेलेगी।
ममता बनर्जी ने विवेक दुबे के पर्यवेक्षक बनने पर भी सवाल उठाए है। उन्होंने भाजपा पर हिन्दू मुसलमानों को बांटने का भी आरोप लगाया है।
