sunlight news

कोलकाता: कोरोना के साथ डेंगू ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता

कोलकाता
कोलकाता। महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। दूसरी ओर डेंगू ने भी स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ानी शुरू कर दी है। कोरोना के कई ऐसे मरीज मिले हैं जो डेंगू पीड़ित पाए गए हैं।
स्वास्थ विभाग के सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के साथ-साथ डेंगू के भी मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले सप्ताह महानगर में तीन ऐसे मरीज पाए गए, जिन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण के साथ ही डेंगू भी था। डॉक्टरों को आशंका है कि यह मानसून का समय है। बारिश के साथ अगले महीने में डेंगू का प्रकोप बढ़ने से लोगों को डेंगू के साथ कोरोना वायरस से पीड़ित होने के मामले बढ़ेंगे, जिससे निपटना काफी मुश्किल होगा। 
Share from here