West Bengal Exit Poll 2024

West Bengal Exit Poll 2024 – एग्जिट पोल में टीएमसी के लिए चिंता की खबर, भाजपा का बढ़ा ग्राफ

बंगाल

West Bengal Exit Poll 2024 – पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों का सभी चैनल्स का एग्जिट पोल आ गया है।

West Bengal Exit Poll 2024

West Bengal Exit Poll 2024 – 2019 में भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी। तृणमूल कांग्रेस ने 22 और दो सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में सातों चरणों में पश्चिम बंगाल में मतदान हुआ। सभी चैनल्स के एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा को बंपर बढ़त का अनुमान है।

इंडिया टीवी ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा के खाते में 22-26, तृणमूल कांग्रेस के खाते में 14 से 18, कांग्रेस के खाते में 1-2 सीटों का अनुमान है। लेफ्ट का खाता नहीं खुलने का अनुमान है।

रिपब्लिक भारत के सर्वे के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा को 21 से 26 सीटों पर जीत मिल सकती है। टीएमसी के खाते में 16-20 सीटें आने का अनुमान है। कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 26 से 31 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। टीएमसी को 11 से 14 और सीपीएम कांग्रेस को शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान है। 

West Bengal Exit Poll 2024 – एबीपी न्यूज – सी वोटर्स के अनुसार भाजपा : 23-27 सीट, तृणमूल : 13-17 सीट, सीपीएम कांग्रेस को 1-3 सीट का अनुमान है।

मैट्रीज के अनुसार भाजपा को 21-25 सीट का अनुमान है। तृणमूल को 16-20 सीट का और सीपीएम कांग्रेसको 1 सीट का अनुमान है।

न्यूज 24 और चाणक्य के बूथफेरट सर्वे के मुताबिक, बंगाल में बीजेपी को 24 (+-5) सीटें मिल सकती हैं। तृणमूल को 17 (+-5) सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को दो में से एक सीट का नुकसान हो सकता है।

Polstrat और People’s insight के सर्वे के अनुसार पश्चिम बंगाल की कुल 42 सीटों में से टीएमसी को 24 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 17 सीटें मिल सकती है।

Share