West Bengal – पूर्व पार्षद और उनके बेटे को धोखाधडी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर लाखों रुपए की वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगा है।
West Bengal
पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर के वार्ड 32 के पूर्व पार्षद मानस रॉय और उनके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज गई थी।
शिकायत के आधार पर मंगलवार शाम को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनपर गाड़ी खरीदने और पैसे न देने का आरोप लगा है।
दुर्गापुर के मेनगेट इलाके के निवासी मोहम्मद आसिफ नामक व्यक्ति ने पूर्व पार्षद पर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
बताया गया कि सेकेंड हैंड गाड़ी के लिए उसे चेक दिया गया लेकिन एक के बाद एक चेक बाउंस हो रहे हैं और हर बार नए चेक दिए जा रहे हैं। आखिर में शिकायत दर्ज कराई गई।
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ईस्ट अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दोनों के खिलाफ आपराधिक आरोप हैं। इन आरोपों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर जांच में तेजी लाएगी।