World Water Day 2023 – विश्व जल दिवस – इतिहास और महत्व

देश विदेश

World Water Day हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पानी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और जल संसाधनों प्रबंधन के बारे मे बताना है। इस वर्ष की थीम, “‘ accelerating change to solve the water and sanitation crisis” यानी “जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाना” है।

World Water Day history

World Water Day मनाने का संकल्प सबसे पहले 22 दिसंबर 1992 को UN द्वारा अपनाया गया था, जिसके बाद 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में घोषित किया गया। पहला विश्व जल दिवस वर्ष 1993 में मनाया गया था।

World Water Day

World Water Day का महत्व

जल मानव स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए आवश्यक है। फिर भी, दुनिया भर में बहुत से लोगों के पास साफ पानी तक पहुंच नहीं पाता है। दुनिया में लोग जाने अनजाने में पानी की बर्बादी करते हैं जिसके परिणामस्वरूप बहुत जल्द पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दुनियाभर में लोग पानी का महत्व समझे इसलिए विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

Share