sunlight news

कुलगाम में सैन्य कैंप पर आतंकी हमला

जम्मू कश्मीर

जम्मू। आतंकियों ने कुलगाम जिले के खुड़वानी क्षेत्र में स्थित सैन्य कैंप पर गोलीबारी कर हमला कर दिया। इस गोलीबारी में एक स्थानीय युवती घायल हो गई है। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उसका इलाज जारी है।
युवती की पहचान मुस्कान जान के रूप में की गई है। आतंकी इस घटना के बीच मौके से भागने में सफल रहे। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
आतंकियों ने गुरुवार सुबह खुडवानी क्षेत्र में स्थित सैन्य कैंप पर गोलीबारी कर हमला कर दिया। इस दौरान सैन्य कैंप के अदंर ड्यूटी पर तैनात जवानों ने भी आतंकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद आतंकी मौके से भागने में सफल रहे। इस गोलीबारी में एक युवती घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की दबिश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के सभी आने-जाने वाले रास्तों को सील कर दिया है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *