Advertisement
sunlight

बुलंदशहर जैसी घटना प्रधानमंत्री के प्रदेश में नहीं होनी चाहिए -मणिशंकर

उत्तर प्रदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की घटना पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पाण्डेय ने कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था बिगड़ने से रोके, क्योंकि यह प्रधानमंत्री का प्रदेश है, यहां से वे सांसद हैं।
लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर ने कहा कि बुलंदशहर की घटना में दोषी व्यक्ति को सजा मिलनी चाहिए। फिर वो किसी भी दल का क्यों ना हो। पुलिसकर्मी की हत्या हो रही है, प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो रही है। थाने और पुलिस चौकी पर हमला हो रहा है। फिर भी मुख्यमंत्री शांत हैं। उनको कानून व्यवस्था पर बैठक कर सख्ती से काम करना चाहिए।
बता दें कि बुलंदशहर में गोकशी के मामले को लेकर हुई हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर और एक युवक की मौत हो गयी। इस घटना में प्रशासन के जागने के बाद 27 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *