Advertisement

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मन की बात

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। मन की बात’ की राज्य संयोजक तनुजा चक्रवर्ती द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में मन की बात का 50वां संस्करण सुनाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान राष्ट्रिय सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष बादशाह आलम, राहुल सिन्हा, मुकुल रॉय, शमीक भट्टाचार्य, उत्तर कोलकात्ता जिला उपाध्यक्ष राजेश राय, सचिव लक्ष्मी ओझा आदि ने काफी संख्या में आए आम लोगों के साथ बैठ कर मन की बात सुनी।  मन की बात सुनने के लिए बड़ा टेलिविजन और कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई थी। आज मन की बात में प्रधानमंत्री ने पुरानी बात की चर्चा करते हुए कहा कि रेडियो आज भी बहुत महत्वपूर्ण संचार माध्यमों मे से एक है। देश के हर तबके का नागरिक इससे जुड़ा हुआ है। उन्होँने अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी प्रकार के संचार माध्यम का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। मन की बात मैं प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी आएगा और चला जाएगा, लेकिन यह देश अटल रहेगा, हमारी संस्कृति अमर रहेगी। 130 करोड़ देशवासियों की छोटी-छोटी यह कहानियाँ हमेशा जीवित रहेंगी। इस देश को नयी प्रेरणा में उत्साह से नयी ऊंचाइयों पर लेजाती रहेंगी। उन्होने मीडिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मिडिया के कारण ही मन की बात कार्यक्रम सफल हो रहा है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *