Advertisement
Pm modi

14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन – वर्चुअली शामिल होंगे पीएम मोदी

देश विदेश

14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से चीन में आयोजित होने जा रहा है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो एवं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के भी हिस्सा लेने की उम्मीद है।

Advertisement

 

इस शिखर सम्मेलन का आयोजन डिजिटल माध्यम के जरिए आयोजित किया जाएगा। इस बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

24 जून को वैश्विक विकास पर उच्चस्तरीय संवाद में भी हिस्सा लेंगे PM मोदी

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अलावा 24 जून को मेहमान देशों के साथ वैश्विक विकास पर उच्चस्तरीय संवाद में भी हिस्सा लेंगे।

 

इस सम्मेलन के दौरान आतंकवाद, व्यापार, स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार समेत कई मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि शिखर सम्मेलन का विषय ‘उच्च गुणवत्ता वाली ब्रिक्स साझेदारी को बढ़ावा देना, वैश्विक विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत’ है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari