Advertisement

कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा, 18 साल का रिकॉर्ड टूटा

कोलकाता

देश में कई जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल में दिसंबर महीने में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। साल 2004 के बाद इस बार 2022 में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है। जिसने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश का तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को कोलकाता में तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस यानी करीब 21 डिग्री रहा, जो सामान्य तौर पर 14 से 15 डिग्री के आसपास होना चाहिए, लेकिन तापमान बढ़ा हुआ है। हालांकि बुधवार से पारा फिर नीचे जाने की संभावना है। साल के अंत में ठंडे रहेगी और लोग सर्दी का आनंद उठा पाएंगे।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari