sunlight news

3.46 लाख के नकली नोट के साथ 2 गिरफ्तार

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने जाली नोटों की तस्करी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.46 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपितों की पहचान सनाउल शेख (34) और अकरामुल (40) के रूप में हुई है। सनाउल मालदा जिले के कालियाचक थाना अंतर्गत असगर हाजी तला गांव का रहने वाला है, जबकि अकरामुल इसी थाना क्षेत्र के राजनगर गांव का निवासी है।

दोनों के पास से 500 के 692 नोट यानी 3.46 लाख के जाली नोट बरामद हुए हैं। दोनों आरोपितों को मंगलवार रात मैदान थाना इलाके के शहीद मीनार के पास इंदिरा गांधी सरणी से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया है कि वे दोनों बांग्लादेश से जाली नोट लेकर कोलकाता आए थे। यहां तीसरे शख्स को देना था। पुलिस उस तीसरे आदमी को तलाश रही है।

Share from here