Advertisement
breaking news

शेयर बाजार के नाम पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में 2 गिरफ्तार

कोलकाता

बिधाननगर पुलिस ने स्वर्णेंदु जाना और सुदीप्त जाना नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। कथित तौर पर शेयर बाजार में पैसे लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। बताया गया है कि करीब 50 एजेंटों के जरिए पैसे लिए गए थे। आरोप है कि करीब 2000 लोगों ने जमा करवाए हैं। एक साल से एक भी पैसा वापस नहीं मिला। पैसे नहीं मिलने पर रासबिहारी थाने की पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स थाने की पुलिस को सौंप दिया।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari