Advertisement

10 करोड़ के सोने के साथ दो युवक गिरफ्तार

बंगाल

सिलीगुड़ी। सोमवार देर रात डीआरआई के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी से दो युवकों को गिरफ्तार कर 10 करोड़ के सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं।

Advertisement

डीआरआई के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में आमिर खान (21) और मोहम्मद फ़िरोज़ (24) शामिल हैं। ये दोनों मणिपुर के रहने वाले बताए गए हैं।

सोमवार को डीआरआई ने शहर के दार्जिलिंग मोड़ पर अभियान चलाते हुए असम नंबर के एक वाहन की जांच की तो 25.776 किलो सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई गई है। वाहन में ही दोनों युवक भी मौजूद थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari