Advertisement
sunlight news

बैंक यूनियनों ने दो दिन की प्रस्‍तावित हड़ताल को लिया वापस

देश

दस बैंकों का एकीकरण कर चार बैंक बनाने की घोषणा के खिलाफ 26 सितंबर से दो दिन की हड़ताल को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारियों की यूनियनों ने टाल दिया है। वित्त सचिव राजीव कुमार की ओर से उनकी चिंताओं पर गौर करने के आश्वासन के बाद यूनियनों ने हड़ताल टालने का फैसला किया है।

Advertisement

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि वित्त सचिव ने सभी चिंताओं को लेकर एक समिति के गठन के मुद्दे पर सकारात्मक रुख दिखाया है। यह समिति दस बैंकों के प्रस्तावित एकीकरण से जुड़े मुद्दों पर गौर करेगी। इसमे सभी बैंकों की पहचान कायम रखने का मुद्दा भी है। बयान में कहा गया है कि वित्त सचिव के साथ एक सकारात्मक और कार्ययोग्य समाधान पर बातचीत के बाद 48 घंटे की हड़ताल को टाल दिया गया है। इससे अब 26 और 27 सितंबर को बैंकों का सामान्य कामकाज प्रभावित नहीं होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari