Advertisement

पश्चिम बंगाल – कोलकाता में कोरोना की चपेट में आए दो और डॉक्टर

कोलकाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना की चपेट में दो और डॉक्टर आए हैं। कोलकाता के आर.जी. कर अस्पताल और रेलवे के बीआर सिंह अस्पताल के एक-एक डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं।

Advertisement

बीआर सिंह अस्पताल के चिकित्सक को बाईपास के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि आर.जी. कर अस्पताल के चिकित्सक को राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 समर्पित अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दोनों का इलाज शुरू हो गया है। बुधवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की। बताया गया है कि दोनों ही डॉक्टरों के संपर्क में कई अन्य डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मी आए हैं। उन सभी को क्वॉरेंटाइन किया गया है। यह भी देखा जा रहा है कि इन सभी के संपर्क में और कितने लोग आए थे। उन सभी को आइसोलेट किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari