बीकानेर – दो और पॉजिटिव मिलने पर आंकड़ा 37 पर पहुंचा

राजस्थान

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में रविवार को आयी कोरोना जांच रिपोर्ट में दो पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने दोनों पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की है। इस प्रकार बीकानेर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 37 हो चुकी है।

विज्ञापन

इनमें से 23 को रिकवर भी किया गया है तो एक महिला की मृत्यु हो चुकी है। बाकी सभी का इलाज सुपर स्पेशिलिटी सेंटर में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि आज मिले दो पॉजिटिव में से एक महिला है जो मृतका के संपर्क में आई और दूसरा व्यक्ति समीपवर्ती गांव देसलसर का है, जिसकी दिल्ली, भीलवाड़ा, देशनोक से देसलसर पहुंचने की ट्रेवल हिस्ट्री बतायी जा रही है। यह वही व्यक्ति है जिसके देसलसर पहुंचने पर हड़कम्प का माहौल बन गया था।

मीणा ने बताया कि ये दोनों क्वारंटाइन में थे, पहले इनकी रिपोर्ट नेगिटिव आई थी, फिर से जांच हुई तो पॉजिटिव मिले। देशनोक में लगभग 40 लोगों को क्वारंटाइन में लिया गया है, जो पॉजिटिव के संपर्क में आये हैं। इन्हें क्वारंटाइन रखा जाएगा।

देशनोक में इस व्यक्ति का खेत है, जहां उसने काफी दिन काम किया है। यहां से देसलसर स्थित खेत भी गया, जहां लोगों ने शिकायत की। इस युवक की ट्रेवल हिस्ट्री में दिल्ली, भीलवाड़ा से देशनोक फिर देसलसर आने की जानकारी मिली है।

Share from here