Advertisement
sunlight news

बिना मास्क बाजार पहुंची महिला ने सिविक वॉलिंटियर को मारा थप्पड़, पुलिसकर्मियों ने भी लगाए चांटे

कोलकाता

हावड़ा। कोविड-19 की वजह से रेड जोन में शामिल हावड़ा के बाजार में बिना मास्क पहुंची महिला को पुलिसकर्मियों ने जब थाने ले जाने की कोशिश की तो उसने सिविक वॉलिंटियर को थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि अधेड़ उम्र की इस महिला को सिविक वॉलिंटियर्स व अन्य पुलिसकर्मियों ने भी कई चांटे लगाए हैं।

Advertisement

इसका वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ है। घटना रविवार सुबह की है।
दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर निकलने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया है। बिना मास्क निकलने वालों की गिरफ्तारियां हो रही है। इसमें हावड़ा रेड जोन में शामिल है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पूरे क्षेत्र में सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। बताया गया है कि रविवार सुबह यह महिला बाजार करने के लिए आई थी। इन्होंने चेहरे पर मास्क नहीं पहन रखा था इसलिए पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेरा और महिला सिविक वॉलिंटियर्स ने मास्क नहीं पहने का कारण पूछा। इस पर महिला ने जवाब दिया कि इनके पास इतने पैसे नहीं है कि मास्क खरीद सकें। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने चलने को कहा और यह भी कहा कि थाने में ही आपको मास्क देंगे।

इस बीच महिला पुलिसकर्मियों पर चीख रही थी। इसी बीच एक महिला सिविक वॉलिंटियर ने उसका हाथ पकड़ कर थाने ले जाने की कोशिश की जिसके बाद महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि इसके बाद उस सिविक वॉलिंटियर समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें एक के बाद एक कई चांटे लगाए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari