Advertisement
sunlight news

नोएडा में दो मंजिला मकान गिरा, दो बच्चियों की मौत व नौ घायल

उत्तर प्रदेश

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के दुबली गांव में बारिश के कारण दो मंजिला मकान गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गयी और नौ लोग घायल हो गए। रबूपुरा थाने के पुलिस इंसपेक्टर सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि ग्राम दुबली निवासी ऋषि पाल का घर काफी पुराना था।

Advertisement

सोमवार को हुई तेज बारिश के कारण देर रात को घर अचानक से गिर गया। दुर्घटना के समय घर में लोग सो रहे थे। इस कारण लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। दुर्घटना में प्राची (7) और सोनिया (9) की मलबे में दबने से मौत हो गई। घर के नौ लोग घायल हैं। उनका इलाज नजदीक के रामा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari