2024 में खेला नहीं, मोदी का मेला होगा – रामदास अठावले

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

बंगाल की मुख्यमंत्री पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपने अंदाज में निशाना साधा है। उन्होंन कहा, 2024 में खेला नहीं होगा, 2024 में नरेंद्र मोदी का मेला होगा और वो दोबारा सत्ता में आएंगे। भाजपा को विपक्ष से डर नहीं लगता। आप जितना विरोध भाजपा का करेंगे, भाजपा उतनी मजबूत होगी।’

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा मोदी विरोधी गठबंधन की संभावना के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गुरुवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी का सामना करना ममता बनर्जी की क्षमता से परे है। रामदास अठावले ने ट्विटर पर कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई ‘खेला’ नहीं बल्कि एक ‘मेला’ होगा। प्रचंड जीत के साथ पीएम मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने जाएंगे।

Share from here