Advertisement

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी आज, रेस में 4 कंपनियां

तकनीक देश

5जी स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी प्रक्रिया आज से शुरू होगी जिसमें चार कंपनियां बोली लगाएंगी। इस दौरान 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाई जाएंगी। बोली प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी और शाम छह बजे तक चलेगी।

Advertisement

 

2 दिन तक चल सकती है नीलामी प्रकिया

दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने कहा कि स्पेक्ट्रम के लिए आने वाली बोलियों और बोलीकर्ताओं की रणनीति पर यह निर्भर करेगा कि नीलामी प्रक्रिया कितने दिन तक चलती है। उद्योग जगत को उम्मीद है कि नीलामी प्रक्रिया दो दिन तक चल सकती है और स्पेक्ट्रम की बिक्री आरक्षित मूल्य के आसपास ही होगी।

 

स्पेक्ट्रम नीलामी के इस दौर में 5जी के लिए मौजूदा दूरसंचार सेवा प्रदाताओं रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के अलावा गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज भी बोली लगाने वाली है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari