Advertisement
sunlight news

कन्याश्री से लाभान्वित हुई हैं 67 लाख कन्याएं : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

बंगाल

कोलकाता। कन्याश्री दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, “आज कन्याश्री दिवस है। 2013 में यह परियोजना शुरू हुई थी जिसे संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। इससे 67 लाख लड़कियां लाभान्वित हुई हैं। लड़कियां हमारे देश की धरोहर हैं और हमें उन पर गर्व है।”

Advertisement
मालूम हो कि राज्य महिला विकास और सामाजिक कल्याण विभाग ने कन्याश्री परियोजना को तैयार किया था जिसे 01 अक्टूबर, 2013 को राज्य में लागू किया गया था। अब तक विभाग ने 6,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। कन्याश्री के बाद लड़कियों के स्कूल छोड़ने की संख्या में 11.5 फीसद की कमी आई है। ममता बनर्जी के निर्देश पर तकनीकी शिक्षा विभाग ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने का भी निर्देश दिया है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari