Advertisement
breaking news

मुंबई की 20 मंजिला इमारत में लगी आग, 7 की मौत

महाराष्ट्र

मुंबई की कमला बिल्डिंग की 20 मंजिला इमारत में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग 18वें मंजिल पर लगी है। अभी तक 15 लोगों का इलाज जारी है। सभी को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस आग में झुलसने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Advertisement

 

वहीं अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जले हुए लोगों में से 12 को जनरल बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि 3 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

 

बताया जा रहा है कि सुबह 7.30 बजे कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल में ये आग लगी। आग बुझाने के लिए 13 फायर इंजन मौजूद हैं। आग की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari