sunlight news

बंगाल: अंतिम चरण के मतदान में तैनात होगी 710 कंपनी सेंट्रल फोर्स

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सातवें यानी अंतिम चरण के दिन पश्चिम बंगाल के नौ संसदीय सीटों पर होने वाले मतदान के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए 710 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनात होगी। इसमें करीब 75 हजार अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात होंगे।

पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्वक मतदान के लिए तैनात किए गए विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे ने कहा कि अंतिम चरण के मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती होगी। साथ ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के असिस्टेंट कमांडेंट के नेतृत्व में 512 क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है, जो मतदान वाले दिन कहीं भी किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की परिस्थिति बनने पर तुरंत कार्रवाई के लिए पहुंच जाएगी।

दुबे ने बताया कि अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक सुनिश्चित करने के लिए हर तरह की व्यवस्था की जा रही है। दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर नौ संसदीय क्षेत्रों में 19 मई को अंतिम चरण का मतदान होगा।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *