Advertisement
sunlight news

बलिया की एक लड़की के खाते में आए 9 करोड़ 99 लाख रुपए, लेन देन पर रोक – पुलिस ने की जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

बलिया जिले के रूकूनपुरा गांव की रहने वाली किशोरी सरोज के बैंक खाते में नौ करोड़ 99 लाख रुपये जमा होने की जानकारी मिली तो तो उसके व परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गयी। परिवार हैरानी के साथ ही दहशत से भर गया।

Advertisement

 

इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में
मां के साथ बैंक पहुंची किशोरी को बैंक खाते में दस करोड़ रुपये आने की खबर से सनसनी फैल गई । किशोरी अपनी मां के साथ बैंक पंहुची तो बैंक कर्मचारियों ने बैंक खाता में रूपया आने की पुष्टि की। बैंक ने खाते से धन के लेनदेन पर रोक लगा दिया है। किशोरी ने इस मामले में अब बांसडीह कोतवाली में गुहार लगाई है तथा लिखित शिकायत कर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari