आरपीएफ के 9 कर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव

कोलकाता

कोलकाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रेलवे की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुवार शाम तक 9 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि कई लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इनमें से कुछ लोग नई दिल्ली से लौटे हैं। इनमे से अधिकतर खड़गपुर डिवीजन के अंतर्गत तैनात हैं। इन कर्मचारियों को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ अस्पतालों में भर्ती किया गया है। कुछ को सियालदह ईएसआई में जबकि कुछ को हावड़ा तथा खड़गपुर के ईएसआई अस्पतालों में भर्ती किया गया है। पास्कुड़ा और अन्य अस्पतालों में भी आरपीएफ कर्मियों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

ये सारे रेलवे सुरक्षा के लिए तैनात थे जिस दौरान संक्रमण की चपेट में आए हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान इन सभी की रिपोर्ट आई है जिसमें इनके संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Share from here