ममता बनर्जी ने की जेपी नड्डा के जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ममता बनर्जी ने उन्हें लेकर सौम्यता दिखाई है। रविवार रात ममता ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा-“भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कोविड-19 पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। मैं दुआ करती हूं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हों और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।”
दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हाल ही में पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र में उनके काफिले पर हमला हुआ था। उसके बाद उन्होंने वहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों नेताओं के बीच काफी तल्खी आ गयी थी।
Share from here