Advertisement
sunlight news

एस्वातीनी के प्रधानमंत्री का 52 वर्ष की उम्र में निधन, कोरोना से थे संक्रमित

विदेश

कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से दक्षिण अफ्रीकी देश एस्वाटिनी के प्रधानमंत्री की मौत हो गई। एस्वाटिनी के प्रधानमंत्री एम्बरोसे डलामिनी 1 महीने पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे। 52 साल के पीएम डलामिनी का दक्षिण अफ्रीका के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Advertisement

एस्वाटिनी के उप प्रधानमंत्री थेंबा मसुकु ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें राज परिवार से ये आदेश मिला है कि वे देश को प्रधानमंत्री एम्बरोसे डलामिनी के दुखद और असामयकि निधन की सूचना दें। डिप्टी पीएम ने कहा कि उनका निधन रविवार को दोपहर बाद दक्षिण अफ्रीका के अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है।

 

प्रधानमंत्री एम्बरोसे डलामिनी को एक दिसबंर को दक्षिण अफ्रीका में भर्ती कराया गया था, ताकि कोरोना से इलाज में उन्हें अच्छी मेडिकल सुविधा मिल सके और उनकी सेहत में जल्दी सुधार हो सके। बयान के मुताबिक उस समय तक प्रधानमंत्री की स्थिति स्थिर थी और वे इलाज के बाद ठीक-ठाक प्रतिक्रिया दे रहे थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari