रघुनाथपुर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन भावेश चटर्जी ने भी पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने जिला तृणमूल के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। वह शुभेंदु अधिकारी के करीबी नेता के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में वह पुरुलिया में शुभेंदु की दो बैठकों में उपस्थित थे। उनके भी भाजपा में जाने की अटकलें हैं।
