Train Fire – उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार देर रात शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
Train fire
अमृतसर से चलकर जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच एस -6 में अचानक शुक्रवार रात साढ़े दस बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई।
आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। सूचना पर रेलवे स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यात्रियों को नीचे उतरा गया। फायर उपकरणों से लगी आग को बुझाया गया। आग से यात्रियों के दो बैग जल गए।
जलता सामान यात्रियों ने ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इस घटना के कारण कुछ समय तक रेल संचालन प्रभावित रहा। स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों को दोबारा कोच में बैठाया गया और ट्रेन रवाना हुई।
Share from here
